A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव ने 'मेंटल है क्या' को लेकर बताई ये बात

राजकुमार राव ने 'मेंटल है क्या' को लेकर बताई ये बात

राजकुमार राव और कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेंटल है क्या' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर राजकुमार का कहना है कि यह बहुत ही विचित्र और अलग तरह की कॉमेडी है।

Rajkummar rao- India TV Hindi
Rajkummar rao

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेंटल है क्या' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर राजकुमार का कहना है कि यह बहुत ही विचित्र और अलग तरह की कॉमेडी है। राजकुमार सोमवार को मुंबई में पावरब्रांड बॉलीवुड फिल्म जर्नलिस्ट अवॉर्ड के दूसरे संस्करण में शामिल हुए। वर्ष 2014 की हिट फिल्म 'क्वीन' में कंगना रनौत के साथ काम करने के बाद अब वह उनके साथ 'मेंटल है क्या' में दिखाई देंगे।

उन्होंने कहा, "यह एक अद्भुत पटकथा है क्योंकि यह बेहद अनोखी और विचित्र कॉमेडी है। कंगना पावरहाउस कलाकार हैं और हम 'क्वीन' के बाद एकता कपूर (निर्माता) के साथ फिर से साथ आ रहे हैं, इसलिए यह बहुत मजेदार होगी।" उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सोमवार को फिल्म का पोस्टर शेयर किया था और कुछ ही समय में उसे दर्शकों की बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। फिल्म के कुछ नए पोस्टर आज जारी किए गए हैं।

'मेंटल है क्या' कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित है और यह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक प्रकाश कोवेलामुदी द्वारा निर्देशित होगी। गौरतलब है कि राजकुमार और कंगना की जोड़ी इससे पहले फिल्म ‘क्वीन’ में भी नजर आ चुकी है। अब एक बार फिर से दर्शक इन दिनों को साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Latest Bollywood News