1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव ने शेयर की नए प्रोजेक्ट को लेकर अपने मन की स्थिति

राजकुमार राव ने शेयर की नए प्रोजेक्ट को लेकर अपने मन की स्थिति

राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर करके अपने मन की स्थिति साझा की है। फोटो में राजकुमार के बिखरे हुए बाल नजर आ रहे हैं।

rajkummar rao- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/RAJKUMMAR_RAO राजकुमार राव

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर अपनी मन की स्थिति साझा की है। राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वह बिना कंघी किए हुए बालों के साथ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में कैमरे को लुक देते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी में अपनी आंखों को मसल कर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "स्टेट ऑफ माइंड..क्या मैं सीरीज और फिल्म देख पाऊंगा, क्या मैं वर्कआउट, पढ़ाई और मास्टकक्लास कर पाऊंगा, या फिर मैं सब कुछ कर सकता हूं।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार को आखिरी बार दिवाली 2019 की रिलीज 'मेड इन चाइना' में देखा गया था। अभिनेता को आगामी फिल्म 'लूडो', 'रुहआफजा' और 'स्ट्रांग गेम' में देखा जाएगा।

राजकुमार, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में भी स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News