A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत की ‘कबाली’ ने सलमान की सुल्‍तान का रिकार्ड तोड़ा

रजनीकांत की ‘कबाली’ ने सलमान की सुल्‍तान का रिकार्ड तोड़ा

दक्षिण के सुपर स्‍टार रजनीकांत की फिल्‍म ‘कबाली’ ने सलमान खान की ‘सुल्‍तान’ को रिलीज से पहले ही पीछे छोड़ना शुरु कर दिया है।

sultan and kabali- India TV Hindi
sultan and kabali

नई दिल्‍ली: दक्षिण  के सुपर स्‍टार रजनीकांत की फिल्‍म ‘कबाली’ ने सलमान खान की ‘सुल्‍तान’ को रिलीज से पहले ही पीछे छोड़ना शुरु कर दिया है। ‘कबाली’ के टीजर ने ना केवल सलमान की ‘सुल्‍तान’ को मात दी है बल्कि शाहरुख खान की फिल्‍म ‘दिलवाले’ का भी रिकार्ड सोशल मीडिया पर तोड़ दिया है। ‘कबाली’ का टीजर सोशल मीडिया पर हिट हो चुका है और इसे अभी तक 10 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं,पहले 24 घंटे में ही इसने सलमान और शाहरुख दोनों दिग्‍गज बॉलीवुड स्‍टार की फिल्‍मों के रिकार्ड को तोड़ दिया।

’कबाली’ सफलता का आलम यह है कि 1 मई को जब इसका 1 मिनट 7 सेकंड के ट्रेलर को रिलीज किया गया तो पहले 1 घंटे में ही यह सोशल मीडिया में वायरल हो गया और इसे 1 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया। गौरतलब है कि रजनीकांत और राधिका आप्‍टे के अभिनय से सजीं फिल्‍म फिल्‍म ‘कबाली’ का निर्देशन पा. रंजीत ने किया है।फिल्‍म संभतव: जुलाई में ईद के आस पास रिलीज हो सकती है लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अगली स्लाइड में पढ़ें 24 घंटे में 6 मिलियन क्लिक, ‘सुल्‍तान’ का रिकार्ड टूटा

Latest Bollywood News