IANS
Published : May 04, 2015 11:09 am IST, Updated : May 04, 2015 11:13 am IST
चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत की अगली तमिल फिल्म का निर्देशन रंजीत करेंगे। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं है। सिनेजगत से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "रजनीकांत के साथ रंजीत की फिल्म तय है।
रजनीकांत की अगली फिल्म के निर्देशक रंजीत
चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत की अगली तमिल फिल्म का निर्देशन रंजीत करेंगे। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं है। सिनेजगत से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "रजनीकांत के साथ रंजीत की फिल्म तय है। फिल्म को कालैपुली एस. थानू बनाएंगे। बाकी कलाकारों का चयन जल्द कर लिया जाएगा।"
रंजीत ने अब तक महज दो फिल्मों का निर्देशन किया है। उनके निर्देशन की पिछली फिल्म रोमांच से भरपूर तमिल फिल्म 'मद्रास' थी।