1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. '2.0' की शूटिंग के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि जाना पड़ा रजनीकांत को अस्पताल

'2.0' की शूटिंग के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि जाना पड़ा रजनीकांत को अस्पताल

चेन्नई: साउथ इंडियन फिल्मों के मशहूर अभिनेता रजनीकांत को हाल ही में शूटिंग के दौरान चो लग गई। वह फिल्म '2.0' के एक फाइट सीन के लिए शॉट दे रहे थे। शूटिंग के दौरान वह

rajnikanth injured during a film shoot- India TV Hindi
rajnikanth injured during a film shoot

चेन्नई: साउथ इंडियन फिल्मों के मशहूर अभिनेता रजनीकांत को हाल ही में शूटिंग के दौरान चो लग गई। वह फिल्म '2.0' के एक फाइट सीन के लिए शॉट दे रहे थे। शूटिंग के दौरान वह गिर गए जिसके बाद उन्हें केलम्पकम प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। (सिनेमा जगत की खबरों के लिए पढ़ें)

अस्पताल स्थित एक अधिकारी ने बताया कि, 'उन्हें करीब 8:45 बजे अस्पताल लाया गया था। उनके पैर में मामूली चोट आई थी जिसके उपचार के करीब आधे घंटे बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।' हालांकि उनकी टीम ने रजनीकांत को चोट लगने की खबर की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने रजनीकांत का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह एक बिल्डिंग से बाहर निकलते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ लिखा है, 'वह सेट पर हैं और शूटिंग कर रहे हैं।' रजनीकांत के फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। बताया गया है कि वह पूरी तरह से ठीक हैं। उनके घुटने में मामूली चोट आई है। वह रविवार से ही शूटिंग पर लौट सकते हैं।

रजनीकांत की यह फिल्म एंधिरन का सीक्वल है इस फिल्म का निर्देशन शंकर कर रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ एमी जैक्सन और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में एआर रहमान ने अपनी संगीत दिया है।

Latest Bollywood News