1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी से पहले ही राखी सांवत ने दीपक कलाल से तोड़ा रिश्ता, दी सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने की धमकी

शादी से पहले ही राखी सांवत ने दीपक कलाल से तोड़ा रिश्ता, दी सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने की धमकी

शादी के ऐलान के बाद अब राखी सावंत ने दीपक कलाल से रिश्ता तोड़ दिया है और उन्हें ब्लॉक करने की धमकी भी दी है।

Rakhi and deepak- India TV Hindi
Rakhi and deepak

सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादों से खुद को घेरे रखने वाली राखी सांवत ने शादी होने से पहले ही दीपक कलाल से अपना रिश्ता तोड़ दिया है। शादी का ऐलान करने के बाद दोनों शादी का कार्ड की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी। दीपक और राखी 31 दिसंबर को लॉस एंजेलिस शादी करने वाले थे। लेकिन लोगों को संदेह था कि यह शादी नहीं होगी और वो ही हुआ। शादी के ऐलान के 7 दिन के बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया। राखी सांवत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए रिश्ता तोड़ा और दीपक कलाल में इल्जाम लगाए हैं।

राखी वीडियो में दीपक से रिश्ता तोड़ने  की बात कह रही है और उन्हें ब्लॉक करने की धमकी भी दे रही हैं। राखी ने वीडियो में कहा - दीपक के चक्कर में उन्होंने यह पब्लिसिटी स्टंट किया था।  राखी ने कहा- मुझे माफ करना दीपक मेरी फैमिली मुझसे नाराज है। जो भी हुआ उसे भूल जाओ उन्हें यह सब बिल्कुल भी पसंद नहीं है। मैं 14-15 सालों से इस इंडस्ट्री में हूं। मैंने बहुत मेहनत की है और मैं इस तरह की गंदी चीज नहीं करना चाहती हूं।

राखी ने आने कहा वह झूठी नहीं है लेकिन दीपक के चक्कर में उन्होंने झूठ बोला। 

आपको बता दें राखी और दीपक ने शादी का ऐलान करने के बाद प्रेस कॉंफ्रेंस भी की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों ने बहुत ड्रामा किया था साथ ही एक-दूसरे को खूब गालियां भी दी थी। इसके साथ-साथ राखी ने दीपक को मंगलसूत्र पहनाया था और उन्हें पतीला भी कहा था। 

Also Read:

जेठानी सोफी टर्नर के साथ झूमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, देखे तस्वीरें

दिल्ली रिसेप्शन के बाद मुंबई पहुंचे प्रियंका और निक, देखें तस्वीरें

Latest Bollywood News