नई दिल्ली: रक्षा बंधन का त्योहार अब बस कुछ ही पल दूर रह गया है। यह खास दिन इस बार 26 अगस्त, रविवार को देशभर में मनाया जा रहा है। इस खूबसूरत दिन को भाई बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। जहां एक ओर भाई अपनी कलाई पर राखी बंधवाने के लिए उत्साहित रहते हैं, तो वहीं दूसरी ओर बहने इस दिन पर मिलने वाले गिफ्ट को लेकर बेसब्र दिखती हैं। भाई-बहन का रिश्ता इस दुनिया में सबसे खूबसूरत माना जाता है, जो हमेशा एक दूसरे को परेशान तो करते हैं लेकिन मुश्किल समय में डट कर साथ भी खड़े रहते हैं। इस खास दिन को न सिर्फ आम लोग बल्कि फिल्मी सितारे भी खूब धूमधाम से मनाते हैं। रक्षा बंधन के इस शुभ अवसर हम आपके सामने इंडस्ट्री की कुछ बिंदास भाई बहन की जोड़ियां पेश करने जा रहे हैं।
Raksha Bandhan Special 2018
रणबीर कपूर और करीना कपूर खान
कपूर परिवार को इंडस्ट्री की पहली फैमिली माना जाता है। जो लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही है। इस परिवार के रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान इन दिनों काफी चर्चा में रहते हैं। ये तीनों को अक्सर एक दूसरे के साथ पार्टी करते और हर त्योहार का जश्न साथ में मनाते हुए देखा जाता है। वैसे करिश्मा और करीना के अलावा एक ओर रणबीर की बहन रिद्धिमा भी अपने भाई के बेहद करीब हैं। जो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। रिद्धिमा एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं।
Raksha Bandhan Special 2018
अर्जुन कपूर उन कुछ भाग्यशाली भाईयों में से हैं, जिनकी कई बहनों के इकलौते भाई हैं। अंशुला कपूर, जाह्नवी कपू, सोनम कपूर, खुशी कपूर और रिया कपूर उनकी लाइफ में कई बहनों का प्यार और सपोर्ट है। हालांकि अर्जुन भी हमेशा ही अपने बहनों के साथ हर मुश्किल वक्त में चट्टान की तरह डट कर खड़े रहे हैं।