A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रकुल प्रीत से काम पर लौटने का अब और हो रहा है इंतजार, शेयर किया वीडियो

रकुल प्रीत से काम पर लौटने का अब और हो रहा है इंतजार, शेयर किया वीडियो

रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने पुराने फोटोशूट की वीडियो शेयर की है। उन्होंने लिखा अब काम पर जाने का इंतजार नहीं हो रहा है।

rakul preet singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/RAKULPREET रकुल प्रीत सिंह

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत को इस लॉकडाउन के बीच अपने काम की बहुत याद आ रही है और उनका कहना है कि वापस काम पर लौटने का अब वह और इंतजार नहीं कर सकती हैं। रकुल ने इस साल की शुरुआत में शाकाहार को अपनाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यह साझा किया है कि उन्हें अपने काम की कितनी याद आ रही है।

उन्होंने मार्च में कराए अपने एक फोटोशूट के वीडियो को साझा किया है और इसके साथ वह लिखती हैं, "वापस काम पर लौटने का अब और इंतजार नहीं की सकती..मार्च में किया गया आखिरी शूट।"

Image Source : INSTAGRAM/rakulpreetरकुल प्रीत इंस्टाग्राम स्टोरी

हाल ही में इंस्टाग्राम पर रकुल के फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 14 लाख हो गई है। आने वाले समय में रकुल अपनी एक परियोजना में अभिनेता अर्जुन कपूर संग नजर आएंगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत आखिरी बार तारा सुतारिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मरजावा' में नजर आईं थी।

(इनपुट-आईएनएस)

Latest Bollywood News