A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राम गोपाल वर्मा इस सुपरस्टार को बनाना चाहते हैं देश के प्रधानमंत्री, कहा- भारत बनेगा अमेरिका

राम गोपाल वर्मा इस सुपरस्टार को बनाना चाहते हैं देश के प्रधानमंत्री, कहा- भारत बनेगा अमेरिका

राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्हें अक्सर फिल्मी हस्तियों पर कमेंटबाजी करते हुए देखा जाता है। अब उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है।

Ramu- India TV Hindi
Ramu

मुम्बई: बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्हें अक्सर फिल्मी हस्तियों पर कमेंटबाजी करते हुए देखा जाता है। अब उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। दरअसल उनका कहना है कि जब वह भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे तो भारत अमेरिका जैसी महाशक्ति बन जाएगा। वर्मा ने सोमवार की सुबह ट्वीट किया, "दुनिया में लगभग 200 देशों के बीच भारत की स्थिति के संदर्भ में भारत 2 प्वाइंट जीरो से 200 प्वाइंट जीरो में बदलकर अमेरिका जैसी महाशक्ति तभी बनेगा जब सुपरस्टार रजनीकांत भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।"

31 दिसंबर 2017 को रजनीकांत ने राजनीतिक पार्टी बनाने और 'आध्यात्मिक राजनीति का अनुसरण करने' की अपनी योजना की घोषणा की थी। गौरतलब है कि राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में अमेरिकी पोर्न स्टार मिया माल्कोवा के साथ 'गॉड, सेक्स एंड ट्रथ' फिल्म खत्म की है।

इसके बाद जनवरी में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उन पर अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज किया था। उन पर अश्लीलता को इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रसारित करने के मामले में 'सूचना प्रोद्यौगिकी अधिनियम 2000' की धारा 67 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

Latest Bollywood News