A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: अब ऐसी दिखती हैं 'राम तेरी गंगा मैली' की मंदाकिनी, कभी अपनी बोल्ड अदाओं से बनाया था दीवाना

Birthday Special: अब ऐसी दिखती हैं 'राम तेरी गंगा मैली' की मंदाकिनी, कभी अपनी बोल्ड अदाओं से बनाया था दीवाना

मंदाकिनी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। मंदाकिनी अपनी खूबसूरत और बोल्ड अदाओं की वजह से जानी जाती हैं।

Happy Birthday Mandakini- India TV Hindi
Happy Birthday Mandakini

नई दिल्ली: फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की मंदाकिनी याद हैं आपको? 22 साल की उम्र ने इस एक्ट्रेस ने लोगों को अपनी बोल्ड अदाओं से दीवाना बना दिया। आज मंदाकिनी का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको मंदाकिनी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे। मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है, वो मेरठ की रहने वाली हैं। मंदाकिनी का जिक्र आते ही लोगों के दिमाग में सिर्फ सफेद साड़ी में लिपटी झरने में नहाती खूबसूरत लड़की याद आती है। मंदाकिनी अपनी खूबसूरती के अलावा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से कथित संबंधों की वजह से भी जानी जाती हैं। दाऊद से नजदीकी ने उनका फिल्मी करियर तबाह करके रख दिया था। लोग कानाफूसी करते थे कि मंदाकिनी दाऊद की गर्लफ्रेंड थी लेकिन उनका कहना था कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लोगों ने कहा कि मंदाकिनी को फिल्मों में काम भी दाऊद की वजह से मिलता है। लेकिन जब मंदाकिनी की बदनामी बढ़ी तो उन्हें काम मिलना बंद हो गया।

आज हम आपको दिखाते हैं कि वो अब कैसी दिखती हैं। ये है उनकी ताजा तस्वीर।

मंदाकिनी

मंदाकिनी ने साल 1990 में डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली थी। ठाकुर 1970 से 1980 के दशक में मर्फी रेडियो के प्रिंट के ऐड में नजर आते थे। रणबीर कपूर की फिल्म बर्फी में इस बच्चे का जिक्र था। बाद में ठाकुर भिक्षु बन गए और फिर आगे जाकर उन्होंने मंदाकिनी से शादी कर ली थी। हालांकि शादी के बाद भी उन्होंने धार्मिक राह नहीं छोड़ी। मंदाकिनी और ठाकुर के 2 बच्चे हुए। बेटा रब्बील और बेटी राब्जे। रब्बील का साल 2000 में हुए एक एक्सीडेंट में निधन हो गया था।

बेटे रब्बील, बेटी राब्जे और पति के साथ मंदाकिनी

फिलहाल मंदाकिनी अपने पति और बेटी के साथ मुंबई में रहती हैं। डॉक्टर साहब मुंबई में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाते हैं, वहीं मंदाकिनी तिब्बत योगा सिखाती हैं। मंदाकिनी दलाई लामा की फॉलोवर भी हैं।

पति और बेटी के साथ मंदाकिनी

आइए हम आपको मंदाकिनी और उनके परिवार की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं जो आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी।

Latest Bollywood News