मशहूर मराठी एक्टर रमेश भाटकर का सोमवार को 70 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे।
Image Source : FACEBOOKRamesh Bhatkar dies of cancer
मशहूर मराठी एक्टर रमेश भाटकर का सोमवार को 70 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने ज़ी टीवी के शो 'कमांडर' में भी नज़र आए थे।
रमेश हिंदी और मराठी मनोरंजन जगत से जुड़े थे। वह जाने-माने थिएटर आर्टिस्ट भी थे। कमांडर के अलावा उन्होंने डीडी मेट्रो का शो 'हेलो इंस्पेक्टर', मराठी टीवी शो 'दामिनी' भी किया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमेश पिछले डेढ़ साल से कैंसर से पीड़ित थे और मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। एक्टर जयवंत वाडकर ने पीटीआई से कहा- ''वह जितना लड़ सकते थे, उतनी बहादुरी से वो लड़े, लेकिन पिछले एक महीने से वो बहुत दर्द में थे और हम बहुत चिंतित थे। पिछले 15 दिनों से वह आईसीयू में थे।''
रमेश अपने पीछे अपनी पत्नी मृदुला और बेटे हर्षवर्द्धन को छोड़ गए हैं।