A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज के घर शादी के बाद हुई सत्यनारायण की पूजा, तस्वीरें वायरल

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज के घर शादी के बाद हुई सत्यनारायण की पूजा, तस्वीरें वायरल

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद घर पर सत्यनारायण पूजा हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

rana daggubati and miheeka bajaj- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/WEDDING_DIARIES_1 राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज

बाहुबली एक्टर राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 8 अगस्त को शादी की है। इस सेरेमनी में परिवारे वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। अब शादी के बाद घर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा हुई है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

पूजा में मिहिका और राणा दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे हैं। राणा ने ट्रेडिशनव मुंडा और शर्ट पहनी है तो वहीं मिहिका सिल्क साड़ी के साथ बोरला और सफेद चूड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में दोनों पूजा करते नजर आ रहे हैं। साथ ही एक परिवार के साथ तस्वीर भी वायरल हो रही है।

राणा और मिहिका की शादी की रस्में तीन दिन पहले शुरू हो गई थीं। गुरुवार को हल्दी, शुक्रवार को मेहंदी और शनिवार को शादी। तीनों ही फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। मिहिका ने शादी में गोल्डन और क्रीम कलर का लहंगा पहना था।

शादी में तेलुगू स्टार राम चरण, अल्लू अर्जुन, सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य शामिल हुए थे। सामंथा ने एक फैमिली पिक्चर भी शेयर की थी।

Latest Bollywood News