1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर-कैटरीना के अजब प्रेम पर गजब का भारी पड़ा महंगा आशियाना

रणबीर-कैटरीना के अजब प्रेम पर गजब का भारी पड़ा महंगा आशियाना

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रणबीर और कटरीना के ब्रेकअप के बाद अब रणबीर को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। खबरों की मानें तो जब दोनों जब लिव इन में रह रहे थे तब दोनों ने एक फ्लैट खरीदा था जिसकी सिक्योरिटी रणबीर ने दी थी और यह एक भारी-भरकम राशि थी।

katrina ranbir- India TV Hindi
katrina ranbir

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रणबीर और कटरीना के ब्रेकअप के बाद अब रणबीर को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। खबरों की मानें तो जब दोनों जब लिव इन में रह रहे थे तब दोनों ने एक फ्लैट खरीदा था जिसकी सिक्योरिटी रणबीर ने दी थी और यह एक भारी-भरकम राशि थी। मगर ब्रेकअप के बाद रणबीर ने इस घर को छोड़ नया घर ले लिया। अगर इस हिसाब से देखा जाए तो रणबीर को बड़ा नुकसान हुआ है।

दरअसल कैटरीना और रणबीर एक साथ एक ही फ्लैट में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे। खबरों की माने तो कैटरीना से ब्रेक-अप के बाद रणबीर ने नया घर भी ले लिया है जिसको लेकर उन्होंने अपने कुछ खास दोस्त को पार्टी भी दी थी। हालांकि इस पार्टी में कैटरीना को नहीं बुलाया गया था। सिल्वर सैंड्स के जिस पेंटहाउस का किराया दोनों करीब 15 लाख रुपए देते थे, उसकी सिक्योरिटी रणबीर ने खुद जमा की थी, जो कि 21 करोड़ रुपए थी। इस घर को छोड़ने से रणबीर को यह रकम अदा करना महंगा साबित हुआ है। कुछ सालों से दोनों करीब एक साल से इस अशियाने में साथ रह रहे थे।

आपको बता दें कि दोनों अजब प्रेम की गजब कहानी के सेट पे करीब आए थे जिसके बाद से ही दोनों ने अपने प्यार की शुरुआत की। इससे पहले कैटरीना सलमान के साथ रिलेशन में थीं। लेकिन रणबीर के आते ही सलमान-कैटरीना के रास्ते अलग हो गए।

कैटरीना और रणबीर ने अपने रिश्तों का सच कभी भी मीडिया के सामने साझा नहीं किया है। हालांकि न तो उनका प्यार किसी से छुपा है न ही उनके ब्रेकअप की खबरें छुपी है। दोनों के ब्रेकअप की बहुत सी वजह मानी जा रही है। हालांकि रणबीर की तमाशा फिल्म के बाद से ही दोनों के बीच तमाशा होना शुरु हो गया था।

Latest Bollywood News