1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर-कैटरीना का नहीं हुआ ब्रेकअप, रिश्ता अभी भी है बरकरार!

रणबीर-कैटरीना का नहीं हुआ ब्रेकअप, रिश्ता अभी भी है बरकरार!

काफी दिनों से रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। ये दोनों पिछले 6 महीने से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहें थे, लेकिन अब रणबीर अपने कार्टर रोड स्थित फ्लैट को छोड़ कर चले गए हैं।

katrina

कहा तो ये भी जा रहा था की रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप की असल वजह कैटरीना की सलमान से नजदीकियां हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा था क्योंकि  कैटरीना इससे पहले फिल्म 'सुल्तान' के सेट पर भी पहुंची थीं। कैट वहां करीब 2 घंटे तक रहीं जहां उन्होंने सलमान से रणबीर और उनके रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की।

इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की वजह रणबीर की पूर्व प्रेमिका दीपिका भी कही जा रही थी क्योंकि दीपिका के साथ जब रणबीर ने फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग शुरू की थी तो दोनों की नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरी। ये नजदीकी कैट को भी खलने लगीं। फिल्म तमाशा और उसके प्रमोशन के दौरान दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींचा।

हालंकि ब्रेकअप की वजह यहीं नहीं थमी सबसे एहम कारण जो रणबीर कैटरीना के ब्रेकअप का बताया गया वह था फैमिली ड्रामा। रणबीर के पिता ऋषि कपूर उनकी नई गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ से खुश नहीं थे। इसी वजह से बाद में बाप-बेटे के रिश्तों में भी दरार आ गई। बाद में रणबीर अपना घर छोड़ कर कैटरीना के साथ अलग शिफ्ट हो गए। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि प्यार और परिवार के बीच रणबीर ने परिवार को चुन लिया है।

इस बारे में अभी तक रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन ब्रेकअप के बाद जब पापा ऋषि कपूर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत विनम्रतापूर्वक इसका जवाब दिया और कहा अभी इस बारे में बता करने का सही मौका नहीं है,वो अभी काफी व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News