1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर की 'फैमिली फोटो' में मुस्कुराती दिखीं आलिया, जानिए मां सोनी राजदान ने क्या कहा

रणबीर कपूर की 'फैमिली फोटो' में मुस्कुराती दिखीं आलिया, जानिए मां सोनी राजदान ने क्या कहा

अभिनेता रणबीर कपूर के परिवार की एक तस्वीर में आलिया भट्ट भी सबके साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

<p>फैमिली फोटो</p>- India TV Hindi
फैमिली फोटो

न्यूयॉर्क: अभिनेता रणबीर कपूर के परिवार की एक तस्वीर में आलिया भट्ट भी सबके साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक साथ कई तस्वीर साझा किए हैं। पहली तस्वीर में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया और नीतू तस्वीर खिंचवाती नजर आ रही है।

दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या के साथ ऋषि दिखाई दे रहे हैं। नीतू ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "आपका परिवार ही आपकी पूरी दुनिया है। इस बेहतरीन पलों में शामिल ढेर सारा प्यार।" 

तस्वीर पर आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट किया, "सभी बहुत अच्छे और खुश दिख रहे हैं।"

फैमिली फोटो

Also Read:

Latest Bollywood News