A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतू कपूर के साथ डिनर डेट पर निकले आलिया-रणबीर, फोटो वायरल

नीतू कपूर के साथ डिनर डेट पर निकले आलिया-रणबीर, फोटो वायरल

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं।

<p>alia bhatt-ranbir kapoor</p>- India TV Hindi
alia bhatt-ranbir kapoor

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में दोनों स्टार की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में आलिया रणबीर की मां नीतू कपूर के साथ डिनर करते हुए नजर आ रही हैं साथ ही नीतू और आलिया के साथ रणबीर कपूर भी साथ बैठे हुए हैं। इस फोटो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मां नीतू के साथ मुंबई के किसी रेस्त्रां में बैठे नजर आ रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में ये कपल लंदन घूमने गए थे वहां दोनों मीडिया एक दूसरे के साथ वक्त बिताया। बाद में दोनों को आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने के साथ भी देखा गया। इस फोटो में रणबीर कपूर जहां मुस्कुराते नजर आ रहे हैं वहीं आलिया नीतू कपूर के साथ पोज देते हुए नजर आ रही है। नीतू भी फोटो में स्माइल करती नजर आ रही है।

बता दें कि दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र बहुत जल्द आने वाली है। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इसे कई पार्ट्स में बनाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है लेकिन फिलहाल इस फिल्म का टीजर, ट्रेलर या पोस्टर रिलीज नहीं किया गया है।

Latest Bollywood News