नई दिल्ली: बॉलीवुड हस्तियां अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके फैंस अपने पसंदीदा सितारे से जुड़ी हर बात को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में अभिनेता रणबीर कपूर की भी कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इनमें वह एक लड़की के साथ दिखाई दे रहे हैं। लड़की शॉर्ट्स और स्लीवलेस टी-शर्ट पहने हुए दिख रही है। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के काफी करीब दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरु हो गई हैं। इसके बाद रणबीर के साथ नजर आने वाली इस लड़की को 'मिस्ट्री गर्ल' का नाम दे दिया गया है। वैसे रणबीर लंबे वक्त के बाद अपने अपनी फिल्मों के अलावा किसी और चीज को लेकर सुर्खियों में आए हैं।हालांकि बता दें कि यह तस्वीरें उनकी किसी फिल्म की नहीं बल्कि एक ब्रैंड के फोटोशूट के लिए है। इसमें रणबीर काफी हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं यह मिस्ट्री गर्ल एक मॉडल है। कहा जा रहा है कि यह तस्वीरें इनवेयर ब्रांड मैक्रोमेन एड की हैं। गौरतलब है कि बीते वर्ष कैटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद रणबीर का नाम एक और लड़की के साथ जोड़ा जा रहा था। खबरों के अनुसार कुछ वक्त पहले ही वह अपनी मां नीतू कपूर के साथ लंदन में एक लड़की से मिलने गए थे। इसके बाद कहा जा रहा था कि रणबीर भी एरेंज मैरिज करने वाले हैं।रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह संजू बाबा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ‘बाहुबली’ की सफलता के बाद इन्हें किया जा रहा था ब्लैकमेल, 6 लोग हुए गिरफ्तारअगली स्लाइड में देखें रणबीर और मिस्ट्री गर्ल की हॉट तस्वीरे:-