करीना कपूर की क्रिसमस पार्टी में रणबीर कपूर आलिया के गले में हाथ डाले आए नजर, देखे तस्वीरें
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 2020 में शादी कर सकते हैं।

रणबीर और आलिया की शादी की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों 2020 में शादी कर लेंगे। आलिया और रणबीर की लव स्टोरी उनकी अपकमिंग मूवी ब्रह्मास्त्र के सेट पर शुरू हुई। अब तो आलिया रणबीर के परिवार के भी काफी क्लोज हो चुकी हैं।
रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रहमास्त्र मई 2020 में रिलीज होगी। यह फिल्म 3 पार्ट में बनेगी। इस फिल्म के बारे में खबर यह भी आई है कि इसके दूसरे पार्ट में रणबीर और आलिया की जगह रणवीर और आलिया की जोड़ी दिख सकती है हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।