रणबीर जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' मूवी में भी नज़र आएंगे, जिसमें आलिया भट्ट भी अहम भूमिका निभा रही हैं।
Ranbir Kapoor in Shamshera
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो पहचान में नहीं आ रहे हैं। उनकी दाढ़ी काफी बढ़ी हुई है और लुक भी काफी अलग नज़र आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये तस्वीर 'शमशेरा' के सेट से लीक हुई हैं।
रणबीर कपूर का लुक काफी हद तक ग्रामीण युवक के जैसे मिलता-जुलता दिखाई दे रहा है।
खबरों की मानें तो इस मूवी में रणबीर कपूर डकैत की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में उनके अलावा वाणी कपूर भी नज़र आएंगी।
इससे पहले रणबीर 'संजू' मूवी में नज़र आए थे, जो एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर बनी थी।
रणबीर जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' मूवी में भी नज़र आएंगे, जिसमें आलिया भट्ट भी अहम भूमिका निभा रही हैं।