1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणदीप हुड्डा के पैर की सर्जरी हुई सफल, हालत में सुधार

रणदीप हुड्डा के पैर की सर्जरी हुई सफल, हालत में सुधार

बुधवार को एक्टर रणदीप हुड्डा के पैर की सर्जरी हुई है। उनकी हालत अब बेहतर है और वह जल्द ही डिसचार्ज हो जाएंगे।

randeep hooda- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/RANDEEPHOODA रणदीप हुड्डा

एक्टर रणदीप हुड्डा को पैर की सर्जरी के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया था। रणदीप की सर्जरी बुधवार को हुई है।  रणदीप के पिता ने बताया एक्टर की हालत में सुधार है और जल्द ही डिसचार्ज हो जाएंगे। रणदीप के पिता ने स्टेटमेंट जारी करके उनकी हालत के बारे में बताया।

रणदीप के पिता ने कहा- आप सभी की चिंताओं के लिए सभी का धन्यावाद। रणदीप की बीते दिन पैर की सर्जरी हुई है। वह रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही डिसचार्ज हो जाएंगे।उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है और सर्जरी भी ठीक हुई है तो जल्द ही उन्हें घर ले जाएंगे।

रणदीप हुड्डा आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म एक्सट्रेक्शन में नजर आए थे। लॉकडाउन से पहले रणदीप इलियाना डिक्रुज के साथ अपनी आने वाली फिल्म अनफेयर एंड लवली की शूटिंग कर रहे थे।

रणदीप हुड्डा सलमान खान के साथ राधे में भी नजर आएंगे।पहले यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी। लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग भी पूरी नहीं हो पाई और इसे पोस्टपोन कर दिया गया। 

Latest Bollywood News