A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mardaani 2 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' ने छठे दिन कमाए इतने करोड़

Mardaani 2 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' ने छठे दिन कमाए इतने करोड़

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

mardaani 2 box office collection- India TV Hindi
मर्दानी 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने 6 दिन में लगभग 25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। मर्दानी 2 का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मर्दानी 2 ने छठे दिन लगभग 2.65 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़, दूसरे दिन 6.50 करोड़, तीसरे दिन 7.75 करोड़, चौथे दिन 2.75 करोड़, पांचवे दिन 2.85 करोड़ का बिजनेस किया था।

मर्दानी 2 की बात करें तो फिल्म में रानी मुखर्जी दमदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी राय के किरदार में नजर आई हैं। वह कोटा में एक बच्ची के साथ हुए रेप और मर्डर के कातिल को पकड़ती नजर आई हैं।

मर्दानी 2 को गोपी पुथरण ने डायरेक्ट किया है। यह 2014 में आई फिल्म मर्दानी का सीक्वल है।

Latest Bollywood News