A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रानी मुखर्जी और शाहरुख खान की फिल्म 'चलते चलते' को पूरे हुए 17 साल, एक्ट्रेस ने किया शूटिंग के दिनों को याद

रानी मुखर्जी और शाहरुख खान की फिल्म 'चलते चलते' को पूरे हुए 17 साल, एक्ट्रेस ने किया शूटिंग के दिनों को याद

रानी मुखर्जी और शाहरुख खान की फिल्म 'चलते चलते' को रिलीज हुए पूरे 17 साल हो गए हैं। यह फिल्म रानी की पंसदीदा चीजों में से एक है।

chalte chalte- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/REDCHILLIESENT चलते चलते को पूरे हुए 17 साल

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'चलते चलते' आज ही के दिन यानि कि 13 जून को 17 साल पहले रिलीज हुई थी। इस मौके पर रानी ने शूटिंग के दौरान बिताए गए लम्हों को याद किया। 

रानी ने बताया, "शाहरुख खान के साथ काम करना मेरी पसंदीदा चीजों में से एक रहा है। यह फिल्म शाहरुख के प्रोड्क्शन में बनी है और यह पहली बार था जब मैं ग्रीस गई थी - मायकोनोस और एथेंस - उस दौर की यादें बेहद मजेदार रहीं। वहां नीले और सफेद रंग घरों का दृश्य कुछ ऐसा था, जिसे मैंने पहले कभी नहीं देखा था।

रानी ने आगे कहा-वहां रहना और शूटिंग करना शानदार रहा। एथेंस में भी कमाल की वास्तुकला है। वहां की संस्कृति, पुरानी इमारतें ऐसी कई सारी चीजें हैं, जो इतिहास को बयां करता है। 'चलते चलते' के दौरान आउटडोर का अनुभव बेहद खास रहा।"

अजीज मिर्जा द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2013 में आई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ जीरो में नजर आए थे। उसके बाद से वह कई फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं। फैन्स को उनके नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार है। वहीं रानी मुखर्जी आखिरी बार मर्दानी 2 में नजर आई थीं। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई है। अब वह जल्द ही बंटी और बबली 2 में नजर आने वाली हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News