1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोशल मीडिया पर नहीं हैं रानी, फेक है बेटी 'आदिरा' की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर नहीं हैं रानी, फेक है बेटी 'आदिरा' की तस्वीरें

रानी के प्रवक्ता ने अपने एक बयान में कहा कि यह आपको सूचित करने के लिए है कि रानी किसी भी सोशल मीडिया पर नहीं हैं और न कभी रही हैं। उ

rani kukherjee- India TV Hindi
rani kukherjee

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी सोशल मीडिया पर नहीं हैं। इस बारे में रानी ने खुद जानकारी दी। दरअसल, हाल ही में एक फोटो इंटरनेट पर छाई हुई थी, जिसमें नजर आनी वाली बच्ची को उनकी बेटी बताया जा रहा था। इसी खबर की प्रतिक्रिया में अभिनेत्री ने यह बयान दिया।

अभिनेत्री के हवाले से जारी हुए इस बयान में यह बताया गया है कि सोशल मीडिया पर रानी के नाम से कई नकली अकाउंट बने हुए हैं। रानी के प्रवक्ता ने अपने एक बयान में कहा कि यह आपको सूचित करने के लिए है कि रानी किसी भी सोशल मीडिया पर नहीं हैं और न कभी रही हैं। उनके नाम पर कई नकली अकाउंट नजर आते रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा, 'हम आपसे निवेदन करना चाहते हैं कि इस प्रकार के किसी भी नकली अकाउंट पर ध्यान न दें।' लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रानी और आदित्य ने 2104 में शादी की। दोनों के घर दिसम्बर 2015 में एक नन्ही परी आई।

Latest Bollywood News