नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी बेटी आदिरा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बच्ची की तस्वीर खूब वायरल हो रही थी और इसे रानी मुखर्जी की बेटी कहा जा रहा था। हालांकि बाद में रानी ने इन खबरों का खंडन किया था। उनके एक प्रवक्त ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि, यह आपको सूचित करने के लिए है कि रानी किसी भी सोशल मीडिया पर नहीं हैं और न कभी रही हैं। उनके नाम पर कई नकली अकाउंट नजर आते रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा था, "हम आपसे निवेदन करना चाहते हैं कि इस प्रकार के किसी भी नकली अकाउंट पर ध्यान न दें।" लेकिन इस बार रानी बेटी आदिरा के साथ कैमरे में कैद हुई हैं।
इसे भी पढ़े:-
दरअसल रानी को बेटी आदिरा के साथ हाल ही में एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद किया गया है। यह तस्वीरें पूरी तरह से साफ नहीं हैं। इनमें रानी और बेटी आदिरा लाल रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं।
रानी और आदित्या ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 21 अप्रैल 2014 को गुपचुप शादी रचा ली थी। इनकी शादी के कुछ करीबी लोगों को ही शामिल किया गया था। इसके बाद दिसंबर 2015 में इनके घर नन्ही परी आदिरा आईं।
Latest Bollywood News