शादी की पहली सालगिरह पर तिरुमाला तिरुपति पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज सुबह-सुबह तिरुपति के वेंकेटेश्वर मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की।


दीपिका पादुकोण का पूरा परिवार मंदिर में साथ था।
दीपिका ने पिछले साल 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में रणवीर से शादी की थी। दोनों की शादी का फंक्शन दो दिन चला था। पहले दिन कोंकणी रीति रिवाज से शादी होने के बाद 15 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने सिंधी रीति रिवाजों के साथ भी शादी की थी। दोनों की शादी चर्चा का विषय बन गई थी।