1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किस मामले में रणवीर सिंह ने तोड़ा इमरान हाशमी का रिकॉर्ड, जानिए

किस मामले में रणवीर सिंह ने तोड़ा इमरान हाशमी का रिकॉर्ड, जानिए

रणवीर सिंह और वाणी कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'बेफिक्रे' इन दिनों काफी चर्चा में है। खबर है कि फिल्म में दोनों के बीच कई किसिंग सीन फिल्माए गए हैं।

ranveer- India TV Hindi
ranveer

नई दिल्ली: रणवीर सिंह और वाणी कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'बेफिक्रे' इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें वाणी और रणवीर एक दूसरे को लिप-लॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। अब खबर आ रही है कि फिल्म में इन दोनों के बीच सिर्फ यही नहीं और किसिंग सीन फिल्माए गए हैं। इनके बीच फिल्म में 23 लिप लॉक सीन है। अगर यह खबर सही है तो ‘बेफिक्रे’ मल्लिका शेरावत की फिल्म ‘ख्वाहिश’ का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा किसिंग वाली फिल्म बन जाएगी।

इसे भी पढ़े:- VIDEO: रणवीर-वाणी ने अनोखे अंदाज में बताई ‘बेफिक्रे’ की रिलीज डेट

इस फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह और वाणी कपूर साथ में काम करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म से आदित्य चोपड़ा 8 साल बाद खए फिर से बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले आदित्य ने 2008 शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का निर्देशन किया था।

यशराज बैनर तले बन रही फिल्म ‘बेफिक्रे’ बर्नार्डो बेर्टोलुसी की फिल्म 'लास्ट टैंगो इन पेरिस' पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर और वाणी के बीच काफी बोल्ड सीन्स फिल्माया गए हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि सीन्स जरूरत से ज्यादा न हो। फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

रणवीर सिंह इससे पहले फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आए थे। वहीं दूसरी तरफ वाणी कपूर फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपुत के साथ रोमांस करती हुई नजर आई थीं।

Latest Bollywood News