A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका के लिए आंख नहीं मूंद सकते रणवीर

दीपिका के लिए आंख नहीं मूंद सकते रणवीर

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में अपनी कथित प्रेमिका दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। वहीं उनका कहना है कि वह आगामी ऐतिहासिक फिल्म के नए गाने 'दीवानी मस्तानी'

दीपिका के लिए आंख नहीं...- India TV Hindi
दीपिका के लिए आंख नहीं मूंद सकते रणवीर

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में अपनी कथित प्रेमिका दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। वहीं उनका कहना है कि वह आगामी ऐतिहासिक फिल्म के नए गाने 'दीवानी मस्तानी' में दीपिका के लिए आंख नहीं मूंद सकते। यह गीत 17 अक्टूबर को जारी हुआ, जिसमें मस्तानी दीपिका की खूबसूरती और प्रतिष्ठा का बखान किया गया है।

वहीं रणवीर ने शनिवार को ट्विटर पर गीत को लेकर अपने विचार साझा किए। यह गीत श्रेया घोषाल और गणेश चंदनशीवे द्वारा गाया गया है।

इसे भी पढ़े:- ‘मुगले-ए-आजम’ के गीत की याद दिलाता है ‘बाजीराव’ का नया गाना

रणवीर ने गाने में से ही दीपिका की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, "मैं 'बाजीराव मस्तानी' के किसी भी गीत के लिए आंख नहीं मूंद सकता।"

यह एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह मराठा योद्धा बाजीराव पेशवा का किरदरा निभा रहे हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी वह रणवीर की पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में देखेंगी। दीपिका पादुकोण ने बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी का किरदार निभाया है। फिल्म में वह हाथ में तीर-कमान लिए हुए एक योद्धा के रूप में भी नजर आएंगी।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'दिलवाले' के साथ 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

इससे पहले रणवीर, दीपिका और प्रियंका 2013 में आई फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में भी साथ काम कर चुके हैं।

अगली स्लाइड में देखे दीपिका का नया गाना "दीवानी मस्तानी" :-

Latest Bollywood News