A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने शादी में बच्ची के साथ किया 'खलीबली' गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

रणवीर सिंह ने शादी में बच्ची के साथ किया 'खलीबली' गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

रणवीर सिंह की एक बच्ची के साथ शादी में 'खलीबली' गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रही है।

ranveer singh viral video- India TV Hindi
रणवीर सिंह वायरल वीडियो

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने फैन्स को कभी निराश नहीं करते हैं। फिर चाहे कोई बच्चा हो या बूढ़ा वह सभी के साथ उनके रंग में ढल जाते हैं। रणवीर सिंह का एक बच्ची के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बच्ची के साथ 'पद्मावत' के गाने 'खलीबली' पर डांस कर रहे हैं।

वीडियो में रणवीर सिंह और छोटी बच्ची खलीबली का स्टेप कर रहे हैं। जिसके बाद वह बच्ची के हाथ पर किस करते हैं। फिर रणवीर की छोटी फैन उन्हें हग करती है।

रणवीर का फैन्स के लिए प्यार पहली बार नहीं है। फिल्म 83 के शूटिंग रके दौरान लंदन में रणवीर ने एक बूढ़ी महिला को फूल दिया था। यहां भी रणवीर ने फैन्स के साथ डांस किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों '83' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म कपिल देव की बायोपिक है। इसमें 1983 में जीते वर्ल्ड कप की झलक एक बार फिर दिखाई जाएगी। 83 में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। वह कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाएंगी। 

Latest Bollywood News