A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण के रूप में मिली उनकी बेस्ट चीयरलीडर, देखिए वीडियो

रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण के रूप में मिली उनकी बेस्ट चीयरलीडर, देखिए वीडियो

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की क्यूट इंस्टाग्राम चैट आपका दिल जीत लेगी।

<p>दीपिका रणवीर</p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM दीपिका रणवीर

जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय पिछले साल वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज हुई और फिल्म काफी सफल रही। रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई और यह फिल्म 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भेजी गई। आज रणवीर सिंह की फिल्म को एक साल हो गए और वैलेंटाइन्स डे का मौका भी है। ऐसे में रणवीर सिंह ने अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण का एक पुराना वीडियो शेयर किया है।
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा है- ओह मुझे लगता है मैंने अपने लिए बेस्ट चीयरलीडर ढूंढ़ ली है। अपना टाइम आएगा, थ्रोबैक।

जैसे ही वीडियो सामने आया दीप वीर के फैन्स काफी खुश हुए और प्यारे प्यारे कमेंट्स करने लगे। दीपिका पादुकोण ने जब अपना वीडियो देखा तो लिखा- ओह नो मेस।

दीपिका पादुकोण

गली बॉय के एक साल पूरा होने पर आलिया भट्ट ने भी एक तस्वीर शेयर की है।

दीपिका और रणवीर आखिरी बार पद्मावत में साथ नजर आए थे। एक बार फिर से दोनों की जोड़ी फिल्म 83 में नजर आने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव का रोल प्ले किया है वहीं दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की वाइफ रोमी देव के रोल में दिखेंगी। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

लव आज कल मूवी रिव्यू: उलझे हुए रिश्तों की उलझी प्रेम कहानी

Latest Bollywood News