1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जयेशभाई जोरदार' की शूटिंग हुई खत्म, रणवीर सिंह ने अपना टाइम आएगा को दिया गुजराती ट्विस्ट

'जयेशभाई जोरदार' की शूटिंग हुई खत्म, रणवीर सिंह ने अपना टाइम आएगा को दिया गुजराती ट्विस्ट

रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की शूटिंग खत्म कर ली है। शूटिंग खत्म होने पर रणवीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

ranveer singh wrap up of jayeshbhai jordaar- India TV Hindi
Image Source : रणवीर सिंह ने जयेशभाई जोरदार की शूटिंग खत्म की।

रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार की शूटिंग खत्म कर ली है। फिल्म को मनीष शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। रणवीर मनीष के साथ 'बैंड बाजा बारात' में काम कर चुके हैं। मनीष ने बैंड बाजा बारात से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। रणवीर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी। इसके साथ ही रणवीर ने गली बॉय के गाने अपना टाइम आएगा को गुजराती टच दिया है।

रणवीर ने प्रोड्यूसर मनीष शर्मा और डायरेक्टर दिव्यांग ठक्कर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- जयेशभाई जोरदार की शूटिंग खत्म हुई। मनीष सर बैंड बाजा बारात से जयेशबाई जोरदार तक 10 साल आपके मार्गदर्शन में शानदार रहे। दिव्यांग आप प्यारक और पॉजिटिव एनर्जी से भरे हुए हैं। मुझे जयेश बनाने के लिए शुक्रिया। अपना टाइम आ गया ने।

जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह गुजराती आदमी का किरदार निभाते नजर आएंगे।  इस फिल्म से साउथ की एक्ट्रेस शालिनी पांडे डेब्यू करने जा रही हैं। वह तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी में नजर आई थीं।

शूटिंग खत्म होने के बाद रणवीर सिंह पत्नी दीपिका के साथ हॉलीडे मनाने के लिए निकल गए हैं। दीपिका ने सोशल मीडिया पर दोनों के पासपोर्ट की फोटो शेयर की है।

Latest Bollywood News