A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता रणवीर सिंह ने दी है 'डेडपूल 2' में डेडपूल की आवाज, आपने देखा नया ट्रेलर?

अभिनेता रणवीर सिंह ने दी है 'डेडपूल 2' में डेडपूल की आवाज, आपने देखा नया ट्रेलर?

डेडपूल के पहले भाग में डेडपूल की आवाज वॉइस ओवर आर्टिस्ट संकेत म्हात्रे ने दी थी।

<p>रणवीर सिंह- डेडपूल 2</p>- India TV Hindi
रणवीर सिंह- डेडपूल 2

नई दिल्ली: बॉलीवुड के अलाउद्दीन खिलजी यानी रणवीर सिंह को इस बार आप बिल्कुल अलग अंदाज में देखने मेरा मतलब है सुनने वाले हैं।  डेडपूल 2 का फाइनल हिंदी ट्रेलर रिलीज हो चुका है। खास बात यह है कि इस ट्रेलर में डेडपूल की आवाज दे रहे हैं अभिनेता रणवीर सिंह।

फॉक्स स्टार ने एक बयान में कहा- स्टूडियो एक ऐसा स्टार चाहता था, जो डेडपूल के व्यक्तित्व के साथ तालमेल बैठा पाए और रणवीर का व्यक्तित्व इससे मेल खाता है। फॉक्स स्टार स्टूडियो के सीईओ विजय सिंह ने कहा, "डेडपूल की तरह, रणवीर अपने स्मार्ट, विनोदी हास्य के लिए पहचाने जाते हैं। वह बेहद साहसी और बहुप्रतिभाशाली अभिनेता हैं।"

'डेडपूल 2' का हिंदी ट्रेलर सोमवार को जारी हुआ। फिल्म में जॉश ब्रोलिन, मोरेना बैक्करीन, करण सोनी, जैजी बीट्ज, ब्रायना हिल्डब्रांड, स्टीफन कपिची और लेस्ली उगम्स हैं।

इससे पहले फिल्म डेडपूल के पहले भाग में डेडपूल की आवाज वॉइस ओवर आर्टिस्ट संकेत म्हात्रे ने दी थी। जैसे ही डेडपूल 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ और लोगों ने रणवीर की आवाज सुनी, वे कमेंट करने के लगे कि उन्हें डेडपूल के लिए पहले वाली आवाज ही चाहिए। लोगों को रणवीर सिंह नहीं पसंद आ रहे हैं। आप देखिए ट्रेलर और हमें बताइए आपको डेडपूल के रूप में रणवीर सिंह की आवाज कैसी लग रही है?

फिल्म का निर्देशन विड लेइतच् ने किया है। डेडपूल 2 में रयान रेनॉल्ड्स, मॉरेना बैकेरिन और जोश ब्रोलिन अहम किरदारों में हैं। डेड पूल 2 18 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News