A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पानीपत' के लिए रणवीर सिंह से नोट्स लिए हैं?, अर्जुन कपूर ने दिया जवाब

'पानीपत' के लिए रणवीर सिंह से नोट्स लिए हैं?, अर्जुन कपूर ने दिया जवाब

अर्जुन कपूर की 'पानीपत' और रणवीर सिंह की 'बाजीराव मस्तानी' की तुलना की जा रही है। अर्जुन कपूर से इसको लेकर सवाल भी किए गए।

ranveer singh and arjun kapoor- India TV Hindi
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर।

अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में अर्जुन कपूर मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाउ का किरदार निभा रहे हैं। कुछ समय पहले रणवीर सिंह की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' आई थी जिसमें उन्होंने पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया था। जब से पानीपत का ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से इसकी और बाजीराव मस्तानी की तुलना की जा रही है। हाल ही में अर्जुन कपूर से पूछा गया क्या उन्होंने अपने किरदार और लुक के लिए रणवीर सिंह ने नोट्स लिए हैं?

इस सवाल जा जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा- पानीपत का ट्रेलर देखने के बाद रणवीर सिंह बहुत एक्साइटिड हैं और मैं इससे खुश हूं। एक्टर होने के अलावा हम दोस्त हैं। हम हमेशा एक्टिंग और किरदार के बारे में बात नहीं करते हैं। हम एक ही तरह की फिल्म करते हैं लेकिन दोनों की कहानी अलग है। हम हमेशा दोस्तों की तरह मिलते हैं और इन मुद्दों पर ज्यादा गहराई में बात नहीं करते हैं।

अर्जुन ने बताया जब वह पानीपत की शूटिंग कर रहा था थे तब रणवीर 83 में बिजी थे। उन्होंने कहा- रणवीर मेरे साथ 83 की फोटोज शेयर करता है और मैं उन्हें अपनी शूटिंग के घटनाओं के बारे में बताता हूं। हम इन्ही सब चीजों के बारे में बात करते हैं। क्योंकि हर डायरेक्टर का अपनी फिल्म देखने का नजरिया अलग होता है। अगर मैं रणवीर से पूछू कि अगर तू होता तो ये सीन कैसे करता तो यह मेरी सोच को खराब करेगा।

आपको बता दें पानीपत को आशुतोष गवारेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अर्जुन के साथ कृति सेनन, संजय दत्त, मोहनिश बहल और पद्मिनी कोल्हापुरी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News