नई दिल्ली: बॉलीवुड की तमाम हस्तियां आज पीएम मोदी से मिलने दिल्ली पहुंची हुई हैं। इस मौके पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर समेत तमाम सितारे दिल्ली पहुंचे। दिल्ली के प्राइवेट एयरपोर्ट में ये तमाम सितारे स्पॉट किए गए।
करण जौहर और महावीर जैन ने पीएम मोदी के साथ मिलकर बॉलीवुड के यंग टैलेंट को एकत्र किया और उन सबकी पीएम से मुलाकात की योजना बनाई। फिल्मों के जरिए देश को कैसे आगे ले जाएं इन सब विषयों पर पीएम मोदी युवा कलाकारों से बात करेंगे। इस बीच जब ये सितारे एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे फैंस की भीड़ एकत्र हो गई। आलिया औऱ रणबीर को फैंस ने घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने लगे, रणबीर ने एक प्रोटेक्टिव गर्लफ्रेंड की तरह आलिया को संभाला, रणवीर सिंह आगे निकल चुके थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि आलिया और रणबीर फंसे हुए हैं तो वो वापस लौटे और दोनों को गाड़ी में बिठाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पीएम मोदी से मिलने इस अंदाज में सितारे पहुंचे हैं, देखिए तस्वीरें-
Image Source : Yogen shahBollywood News
Image Source : Instagram/InstantBollywooBollywood News