रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भले ही देश से दूर जाकर इटली में शादी की हो, लेकिन उनके मुंबई वाले घर की रौनक कैसे कम हो सकती है। दोनों अभी भले ही इटली में हैं, लेकिन जल्द लौट कर मुंबई आएंगे और इसके लिए रणवीर का घर भी सज चुका है। उनके घर में लाइट्स की सजावट हो गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 17-18 तक मुंबई लौटेंगे। खबरें यह भी कहती हैं कि जब तक दोनों का ड्रीम हाउस तैयार नहीं हो जाता, तब तक रणवीर, दीपिका के घर ही रहेंगे। दरअसल, दीपिका को अपने घर से बहुत लगाव है और रणवीर नहीं चाहते कि दीपिका इस घर से दूर हों।
शेयर की शादी की तस्वीरें
14-15 नवंबर को कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी करने के बाद दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। कोंकणी शादी के लिए रणवीर ने वाइट शेरवानी और दीपिका ने गोल्डन-रेड कांजीवरम साड़ी पहनी थी। वहीं, सिंधी शादी के लिए दोनों लाल रंग के कपड़ों में नजर आए।
वायरल हुई तस्वीरें
रणवीर की बारात ले जाती हुई और उनके कोंकणी वेडिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
कब है रिसेप्शन
21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी।
6 साल से था अफेयर
'कॉफी विद करण 6' में दीपिका ने बताया था कि वो रणवीर को पिछले 6 साल से डेट कर रही हैं। दोनों ने साथ में 'गोलियों की रासलीला:रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में काम किया है।
(दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की दूसरी खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
Also Read:
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शेयर की अपनी शादी की पहली तस्वीरें
एक-दूसरे के हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, बॉलीवुड सिलेब्स ने दी शुभकामनाएं
Latest Bollywood News