1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने NCB से पूछताछ के दौरान दीपिका पादुकोण के साथ रहने की मांगी इजाजत

रणवीर सिंह ने NCB से पूछताछ के दौरान दीपिका पादुकोण के साथ रहने की मांगी इजाजत

दीपिका पादुकोण को एनसीबी ने पूछताछ के लिए शनिवार को बुलाया है। दीपिका के पति रणवीर ने पूछताछ में उनके साथ रहने की इजाजत मांगी है।

ranveer singh and deepika padukone- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONE रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में एनसीबी ने दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। दीपिका एनसीबी के सामने 25 सितंबर को पेश होंगी। शनिवार को दीपिका के साथ एनसीबी सारा अली खान, श्रद्धा कपूर से भी पूछताछ करेगी। दीपिका गुरुवार रात को गोवा से मुंबई वापिस आ गई हैं। दीपिका गोवा में शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग के लिए गई हुईं थी। दीपिका के पति रणवीर सिंह ने एनसीबी से दीपिका से पूछताछ के दौरान उनके साथ रहने की इजाजत मांगी है।

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से शनिवार को होने वाली पूछताछ के समय खुद के  दीपिका कर साथ रहने की एनसीबी से इजाजत मांगी है। हालांकि अभी तक NCB की तरफ से कोई जवाब नही दिया गया है  सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा है कि  कभी कभी वो चिंता और तनाव से पैनिक हो जाती है ऐसे में उन्हें साथ रहने की इजाजत मिल जाये तो बेहतर है। रणवीर ने कहा कि वो कानून का पालन करने वाले नागरिक है। पूछताछ के समय अगर वो साथ नही रह सकते तो कम से कम NCB इमारत के अन्दर ही उन्हें रुकने दिया जाए।

आज एनसीबी रकुल प्रीत सिंह और दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से पूछताछ करेगी। रकुल जल्द ही एनसीबी के दफ्तर पहुंचने वाली हैं। रकुल का नाम रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी की पूछताछ में लिया था।

दूसरी तरफ आज धर्मा प्रोडक्शन के डायरेक्टर और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद को भी आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एनसीबी की टीम शुक्रवार को सुबह क्षितिज के घर छानबीन के लिए गई थी। धर्मा प्रोडक्शन करण जौहर की कंपनी है।

(इनपुट- राजीव सिंह)

Latest Bollywood News