A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इस तरह रणवीर सिंह के लिए यह समय है शानदार

...तो इस तरह रणवीर सिंह के लिए यह समय है शानदार

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिंबा' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनका कहना है कि रचनात्मक व्यक्ति के तौर पर उनके करियर का यह शानदार समय है क्योंकि उन्हें इंडस्ट्री के बड़े नामों के साथ चुनौतीपूर्ण काम का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है

Ranveer Singh- India TV Hindi
Ranveer Singh

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिंबा' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनका कहना है कि रचनात्मक व्यक्ति के तौर पर उनके करियर का यह शानदार समय है क्योंकि उन्हें इंडस्ट्री के बड़े नामों के साथ चुनौतीपूर्ण काम का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है। रविवार को हेलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स से इतर आगामी फिल्मों के बारे में रणवीर ने कहा, "मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, रोहित शेट्टी और कबीर खान जैसे सर्वश्रेष्ठ फिल्मकारों के साथ काम का मौका मिला।"

उन्होंने कहा, "रचनात्मक व्यक्ति के तौर पर यह मेरे लिए समृद्ध समय है। मुझे विभिन्न चीजें करने का मौका मिल रहा है, इसे खुद के लिए चुनौतीपूर्ण मान रहा हूं। मैं आगामी फिल्मों को लेकर उत्साहित हूं।" रणवीर से 'सिंबा' के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "संग्राम भाले राव उर्फ सिंबा.. वह फिल्म में एक पुलिस अधिकारी हैं। मैं और किसी से ज्यादा रोहित शेट्टी के साथ काम को लेकर उत्साहित हूं।"

गौरतलब है कि इसके अलावा रणवीर को फिल्मकार जोया अख्तर की 'गुली बॉय' में भी देखा जाने वाला है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी दिखाई देने वाली हैं। फिल्म मुंबई के रैपर्स और उनके संघर्षो पर आधारित है। इसके अलावा रणवीर आगामी फिल्म '83' की भी तैयारी कर रहे हैं।

Latest Bollywood News