A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह बना रहे हैं छुट्टियों की योजना, इस देश जाकर करेंगे मस्ती

रणवीर सिंह बना रहे हैं छुट्टियों की योजना, इस देश जाकर करेंगे मस्ती

रणवीर सिंह  इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'गली बॉय' और 'सिंबा' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने कहा है कि स्विट्जरलैंड उनके मन का देश है और गर्मियों में छुट्टियां मनाने के लिए वहां जाने वाले हैं।

Ranveer Singh- India TV Hindi
Ranveer Singh  

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने कहा है कि स्विट्जरलैंड उनके मन का देश है और गर्मियों में छुट्टियां मनाने के लिए वहां जाने वाले हैं। रणवीर ने एक बयान में कहा, "स्विट्जरलैंड.. यह मेरे मन का देश है। आप यहां कितनी बार भी जाएं, आप वहां कुछ नया ही पाएंगे। इस बार मैं लेक जेनेवा क्षेत्र का दौरा कर रहा हूं। यह हिस्सा स्विट्जरलैंड का छिपा नगीना है, मैं जिसे खोजने का इंतजार नहीं कर सकता।"

इस क्षेत्र में स्विस के नगीने के नाम से मशहूर माउंट्रेअक्स, अंगूर के बगीचों से घिरी ओलंपिक राजधानी लौसेन, झील में समाती हुईं तीन पहाड़ियां और यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत सूची में शामिल लावौक्स भी है। रणवीर ने कहा कि वह आरामदायक छुट्टियों की योजना बना रहे हैं। हालांकि फिलहाल हाल ही में उन्होंने फिल्मकार जोया अख्तर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग पूरी की है।

बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट भी प्रमुख भूमिका निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा ‘सिंबा’ में भी दिखाई देने वाले हैं। इसमें उनके अलावा सारा अली खान भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News