मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 'गली बॉय' में सड़कों पर रैप करने वाले एक युवक की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने ट्विटर पर मशहूर रैपर स्नूप डॉग के साथ अपनी तस्वीर साझा की।
रणवीर ने गुरुवार को ट्विटर पर फोटो साझा की और कैप्शन दिया, "ऐंट नथिंग बट ए जी थैंग। थ्रो बैक, थर्सडे द डॉग फादर स्नूप डॉग।" रणवीर इसके जरिए 'नथिंग बट ए जी थैंग' गाने की ओर इशारा कर रहे थे।
इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं और रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर एवं रितेश सिधवानी का एक्सेल एंटरटेन्मेंट हैं।
Latest Bollywood News