नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बेफिक्रे' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग रिलीज किया गया है, जिसमें रणवीर और वाणी कपूर एक दूसरे को अलग-अलग तरह से चैलेंज देते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ गाने में इन दोनों के बीच काफी हॉट सीन्स दिखाए गए हैं। वहीं रणवीर इसमें पैसों के लिए थप्पड़ खाते हुए भी नजर आ रहे हैं। लेकिन यह थप्पड़ रणवीर ने सचमुच में खाए हैं।
इसे भी पढ़े:-
सूत्रों के अनुसार रणवीर को इस गाने के लिए 21 थप्पड़ खाने पड़े हैं। खबरों के मुताबिक पहले तय हुआ था कि जूनियर आर्टिस्ट रणवीर को थप्पड़ मारने की एक्टिंग करेंगे लेकिन रणवीर को यह सीन बिल्कुल परफेक्ट दिखाना था, इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वह सच में थप्पड़ खाएंगे। उनका कहना था कि अगर वह सिर्फ थप्पड़ मारने की एक्टिंग करेंगे तो हो सकता है यह सीन रियल न दिखे। इसके बाद फैसला किया कि वह जूनियर आर्टिस्ट जोर से उन्हें थप्पड़ मारे ताकि उनके चेहरे पर थप्पड़ खाए हुए इंसान का भाव साफतौर पर नजर आ सके।
आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर भी कुछ वक्त पहले ही रिलीज किया गया है। यह फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रणवीर और वाणी पहली बार इस फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा रणवीर को संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'पद्मावती' में भी मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
Latest Bollywood News