A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह नहीं करेंगे 'ओम शांति ओम' को होस्ट, बल्कि देंगे शानदार परफोर्मेंस

रणवीर सिंह नहीं करेंगे 'ओम शांति ओम' को होस्ट, बल्कि देंगे शानदार परफोर्मेंस

खबरों के मुताबिक कहा जा रहा था कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अब जल्द ही होस्ट के रूप में भी नजर आने वाले हैं। दरअसल कहा जा रहा था कि उन्हें आगामी टीवी शो 'ओम शांति ओम' की मेजबानी करते हुए देखा जाएगा। लेकिन अब खबर आई है कि...

ranveer- India TV Hindi
ranveer

मुंबई: हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा था कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अब जल्द ही होस्ट के रूप में भी नजर आने वाले हैं। दरअसल कहा जा रहा था कि उन्हें आगामी टीवी शो 'ओम शांति ओम' की मेजबानी करते हुए देखा जाएगा। लेकिन अब खबर आई है कि वह सिर्फ इसके प्रीमियर एपिसोड में ही परफॉर्म करते नजर आएंगे। रियलिटी शो के पहले एक्ट में रणवीर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'गजानना' पर प्रस्तुति देते दिखाई देंगे। वह 14 प्रतिभागियों और 'ओम शांति ओम' की अवधारणा से परिचय करवाएंगे।

रणवीर ने अपने बयान में कहा, "शो 'ओम शांति ओम' की अवधारणा बहुत अनोखी है। मैं इसके पहले एपिसोड का हिस्सा बनकर और प्रतिभागियों का दर्शकों से परिचय कराने को लेकर खुश हूं। मैं एक विशेष मंच प्रस्तुति के साथ शो को शुरू करूंगा। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए 'शुभ आरंभ' का 28 अगस्त का एपिसोड देखें।" (सुशांत सिंह राजपूत को पसंद आई जैकी भगनानी का ‘कार्बन’, बांधे तारीफों के पुल)

बता दें कि शो में होस्ट के तौर अभिनेता अपारशक्ति खुराना दिखाई देंगे। इसमें अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, गायक-संगीतकार शेखर रावजियानी और गायिका कनिका कपूर को जज के रूप में देखआ जाएगा। गौरतलब है कि रणवीर सिंह पिछले कुछ वक्त से संजय लीला भंसाली की आगामी ऐतिहासिक फिल्म ‘पद्मावती’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News