नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हमेशा ही कुछ अनोखा करते रहते हैं और इस बार वह बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के फैन बन गए हैं। दरअसल हुआ यह है कि रणवीर सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'फैन' के लिए प्रचार कर रहे हैं। 'बाजीराव मस्तानी' के कलाकार रणवीर ने डबस्मैश पर शाहरुख की इस फिल्म के 'जबरा फैन' गाने का एक वीडियो बनाकर इसे ट्विटर पर शेयर किया है।इसे भी पढ़े:- दीपिका की जिंदगी में आया कोई खास, क्या छूट जाएगा रणवीर का साथ!इंस्टाग्राम पर उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा है, "सभी तरह के मोशन पोस्टर्स का बाप" इस वीडियो में रणवीर 'फैन' के पोस्टर के आगे गाने पर डांस कर रहे हैं और फिर पीछे से खान उनके सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर वह बेहोश हो जाते हैं।गौरतलब है कि 'दिल धड़कने दो' के अदाकार रणवीर सिंह इससे पहले भी एक बार कुछ अनोखा कर चुके हैं। ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी फिल्म 'बैंग बैंग' की रिलीज के दौरान फिल्म के अभिनेता ऋतिक ने एक 'बैंग बैंग डेयर चैलैंज' दिया था और रणवीर ने उसे पूरा करने के लिए 'कृष' के परिधान पहन कर बीच सड़क पर सबके सामने डांस करने चले गए थे। इसके अलावा उन्होंने ड्यूरेक्स का जो विज्ञापन किया था उसके लिए भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।शाहरुख खान की आगामी फिल्म फैन 15 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में शाहरुख डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे। एक किरदार में वह सुपरस्टार और दूसरे में वह उसके फैन की भूमिका में दिखेंगे।अगली स्लाइड में देखे रणवीर का डब्समैश:- The Father of all ...Motion Posters @iamsrk #JabraFan pic.twitter.com/QunVzCvmEa— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) March 11, 2016 फिल्म में शाहरुख के वाले किरदार पर काफी मेहनत की गई हैं। इसमें उनके लुक को बिल्कुल बदल दिया गया है जिसकी वजह से वह पहली नजर में तो पहचान में ही नहीं आए थे।