1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: टीवी की चर्चित एंकर रश्मि गौतम 'एंथम' में स्‍पाइसी हॉट अवतार में

VIDEO: टीवी की चर्चित एंकर रश्मि गौतम 'एंथम' में स्‍पाइसी हॉट अवतार में

इन दिनों तलुगू फिल्‍म 'एंथम' के हॉट और स्‍पाइसी थ्रिलर से भरपूर ट्रेल की चर्चा जोरों पर है और इसका कारण है फिल्‍म में काम कर रही लीड एक्‍ट्रेस रश्मि गौतम।

rashmi- India TV Hindi
rashmi

मुंबई: इन दिनों तेलुगू फिल्‍म 'एंथम' के हॉट और स्‍पाइसी थ्रिलर से भरपूर ट्रेल की चर्चा जोरों पर है और इसका कारण है फिल्‍म में काम कर रही लीड एक्‍ट्रेस रश्मि गौतम। दरअसल रश्मि गौतम इससे पहले तेलुगू टीवी जगत की चर्चित एंकर रह चुकी हैं लेकिन फिल्‍म एंथम से वह सिल्‍वर स्‍क्रीन की नई पारी शुरु करने जा रही है।

इसे भी पढ़े:- "लिपोसेक्शन सर्जरी" गलत होने से हुई तेलगू अदाकारा की मौत

तेलुगू अभिनेत्री वेश्यावृत्ति रैकेट से मुक्त हुईं

ट्रेलर में दिखा बोल्‍ड अवता,सेक्‍स बम का मिला टैग

फिल्‍म सस्‍पेंस और थ्रिलर से भरपूर है और जो ट्रेलर रिलीज किया गया है उसमें रश्मि गौतम बेहद बोल्‍ड और स्‍पाइसी अवतार में नजर आ रही है। उनके इस अवतार को देखने के बाद तेलुगू फिल्‍म इंड्रस्‍टी की नई सेक्‍स बम के तौर पर उनको देखा जा रहा है।

जी कल्‍याण के निर्देशन में इस फिल्‍म का निर्माण किया गया है अब यह देखने वाली बात होगी कि टीवी की दुनिया में नाम कमा चुकी रश्मि गौतम सिल्‍वर स्‍क्रीन पर कितनी सफल रहती है। लेकिन अपनी पहली ही फिल्‍म में बोल्‍ड और मादक अवतार से उन्‍होंने इस बात के सकेंत तो दे ही दिए है कि वह तेलुगू सिनेमा में लंबी पारी खेलने के लिए आई है।

गौरतलब है कि रश्मि गौतम ईटीवी के कॉमेडी शो जबरदस्‍त की एंकर रह चुकी है और इस शो के चलते वे चर्चा में रही हैं। टीवी पर कॉमेडी शो करने वाली रश्मि गौतम का बड़े परदे पर हॉट और स्‍पाइसी अवतार दंग कर देने वाला नजर आ रहा है। फिल्‍म को पहले ही ए सर्टिफिकेट दिया जा चुका है इस बात से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर लव और संस्‍पेंस से भरपूर फिल्‍म में रश्मि गौतम ने किस हद तक अपने बोल्‍ड अवतार में नजर आई हैं।

Latest Bollywood News