A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवीना टंडन को याद आया अपना बचपन, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

रवीना टंडन को याद आया अपना बचपन, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

 रवीना ने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए बताया कि वर्तमान में वह अपने बच्चों राशा और रणबीरवर्धन के साथ कैसे समय बिता रही हैं।

raveena tandon- India TV Hindi
Image Source : TWITTER रवीना टंडन को याद आया अपना बचपन 

मुंबई: अभिनेत्री रवीना टंडन ने लॉकडाउन के दौरान अपने बचपन के लम्हों को याद किया। रवीना ने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए बताया कि वर्तमान में वह अपने बच्चों राशा और रणबीरवर्धन के साथ कैसे समय बिता रही हैं।

उन्होंने कहा, "हमारा लॉकडाउन शौक। बचपन के दिनों की याद आ रही, जब हमलोग मेकानोस के साथ खेला करते थे। राशा और मैं इसे बना रहे हैं, उसके बाद रणबीरवर्धन उसे बोर्ड और कोड्स में फिट कर रहा है। बचपन की यादें।

इसके साथ, रवीना ने कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें वह मेकानो का किरदार निभाती नजर आ रही हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News