A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में रवीना टंडन बेटी राशा के साथ कर रही हैं मस्ती, शेयर किया फनी वीडियो

लॉकडाउन में रवीना टंडन बेटी राशा के साथ कर रही हैं मस्ती, शेयर किया फनी वीडियो

लॉकडाउन में रवीना टंडन अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। वह अपनी बेटी राशा के साथ फनी वीडियो बनाकर फैन्स को खूब हंसा रही हैं।

raveena tandon funny video- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM रवीना टंडन ने बनाई फनी वीडियो

लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इन दिनों घर पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। रवीना टंडन भी बेटी राशा थडानी के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। रवीना और राशा दोनों फनी वीडियो बनाकर लोगों को खूब हंसा रहे हैं। रवीना ने सोशल मीडिया पर अपनी फनी वीडियो शेयर की हैं।

शेयर की हुई पहली वीडियो में रवीना बेटी से अजीब व्यवहार करती है जिसपर उनकी बेटी उन्हें बार-बार टोकती हैं। तो वहीं दूसरी वीडियो में दोनों ओह ना ना ना गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। 

रवीना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-ओह ना ना ना चैलेंज। यह कहानी हम दोनों के बीच हमेशा रहती है। बेटी मां बन गई है। अब वो मुझे ठीक करती रहती है। रवीना के इस पोस्ट लाखों लोग लाइक कर चुके हैं।

रवीना ने कुछ दिन पहले भी बेटी राशा के साथ फनी टिक टॉक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में मां-बेटी ने स्विच चैलेंज किया था।

Latest Bollywood News