1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस बार 'सावधान इंडिया' को होस्ट करेंगे भोजपुरी एक्टर रवि किशन

इस बार 'सावधान इंडिया' को होस्ट करेंगे भोजपुरी एक्टर रवि किशन

भोजपुरी अभिनेता रवि किशन छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'सावधान इंडिया' की मेजबानी करेंगे। इस नई श्रृंखला का लक्ष्य अंधविश्वास के खिलाफ लड़ना और इस पर सवाल खड़ा करना है।

ravi kishan- India TV Hindi
ravi kishan

मुंबई: भोजपुरी अभिनेता रवि किशन छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'सावधान इंडिया' की मेजबानी करेंगे। इस नई श्रृंखला का लक्ष्य अंधविश्वास के खिलाफ लड़ना और इस पर सवाल खड़ा करना है।

रवि ने कहा, "इस नए सीजन 'अंधविश्वास के खिलाफ' में हर किसी की जिंदगी से जुड़े पहलुओं को उजागर किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "हमारे देश में अंधविश्वास से संबंधित तथ्य, आंकड़े और लोगों का अंधविश्वास हैरान करने वाला है। इस नई श्रृंखला के साथ उदाहरण भी दिया जाएगा, जो दर्शकों की आंख खोलने के लिए कारगर साबित होगा।"

Latest Bollywood News