मुंबई:बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने दो बेटियां गोद ली हैं जिसमें से छोटी बेटी छाया की शादी 25 जनवरी को गोवा में होने वाली है। रवीना ने खुद ट्वीट कर इस खबर की जानकारी देते हुए बताया है कि, “25 जनवरी को गोवा में मेरी बेटी की शादी है।“ उन्होंने लिखा, "छोटी बेटी की शादी के लिए गोवा जा रहे हैं। यह सप्ताह खूब हल्ला-गुल्ला वाला रहने वाला है।"
इसे भी पढ़े:मीडिया पर भड़क पड़ी थीं रवीना, चार साल पुराना वीडियो हुआ वायरल
उन्होंने एक ट्वीटर पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आ रही हैं और साथ में एक प्यारा संदेश भी पोस्ट किया है।
आपको बता दे की रवीना टंडन ने 90 के दशक में दो बेटियों को गोद लिया था, जिसमे से एक गोद ली हुई बड़ी बेटी पूजा की शादी वर्ष 2011 में हुई थी और दूसरी बेटी छाया की शादी अब 25 जनवरी को करने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक रवीना अपनी बेटी की शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रिवाजों से करेंगी। रवीना की बेटी छाया के होने वाले पति गोवा के रहने वाले क्रिश्चियन परिवार से हैं इसलिए उनकी शादी में दोनों ही धर्मों की रस्मों को निभाया जाएगा।
इससे पहले हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री असिन की शादी भी हिन्दू और ईसाई दोनों धर्म से हुई थी। असिन ने सुबह चर्च में शादी की उसके बाद शाम को माइक्रोमेक्स के फाउन्डेट राहुल शर्मा के साथ सात फेरे लिए।
बेटी की शादी को लेकर रवीना काफी उत्साहित नजर आ रही हैं जो उनके ट्विटर पोस्ट से साफ झलक रहा है। उनकी उत्साहित होना लाजमी भी हैं।
रवीना ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की है। दोनों की मुलाकात फिल्म 'स्टंप्ड' की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों का एक बेटा रणबीर और एक बेटी राशा है।