1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘पापा कहते हैं…’ गाने में नजर आईं थी आमिर खान की एक्स वाइफ रीना, क्या आपने किया है गौर?

‘पापा कहते हैं…’ गाने में नजर आईं थी आमिर खान की एक्स वाइफ रीना, क्या आपने किया है गौर?

आमिर खान के उनकी पहली पत्नी से रिश्ते मधुर नहीं थे और दोनों एक मोड़ पर आकर अलग हो गए। भले ही आज दोनों साथ नहीं हैं लेकिन कभी उनकी लव स्टोरी भी काफी हसीन थी।

आमिर खान- India TV Hindi
आमिर खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सभी जानते हैं आमिर खान के उनकी पहली पत्नी से रिश्ते मधुर नहीं थे और दोनों एक मोड़ पर आकर अलग हो गए। भले ही आज दोनों साथ नहीं हैं लेकिन कभी उनकी लव स्टोरी भी काफी हसीन थी।

रीना आमिर खान के पड़ोस में रहती थीं। आमिर जिस वक्त अपनी पहली पिक्चर ‘कयामत से कयामत’ तक की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त शूटिंग देखने रीना दत्ता भी वहां पहुंच गईं। उस वक्त आमिर फिल्म के गाने 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा' शूट कर रहे थे। रीना को देखकर आमिर और फिल्म के डायरेक्टर को लगा कि क्यों न रीना को भी इस गाने का हिस्सा बनाया जाए। बस फिर क्या था रीना भी इस गाने का हिस्सा बन गईं।

बाद में आमिर और रीना का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। घरवाले नहीं माने तो दोनों ने भाग कर शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे जुनैद और इरा भी हैं। हालांकि दोनों की शादी लंबी नहीं चली और दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। साल 2005 में आमिर ने किरण राव से शादी कर ली। किरण से उन्हें एक बेटा आजाद है।

अब यहां देखिए वो गाना और ढूंढ़िये रीना को...

Latest Bollywood News