1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्मों में एक्टिंग के लिए तैयार नहीं हैं रेमो

फिल्मों में एक्टिंग के लिए तैयार नहीं हैं रेमो

कोरियोग्राफर-फिल्मकार रेमो डिसूजा का कहना है कि वह फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए तैयार नहीं हैं। 'फालतू' और 'ABCD' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले रेमो ने कहा कि वह वर्तमान में जो भी कर रहे हैं, उससे खुश हैं और अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं।

remo d'souza- India TV Hindi
remo d'souza

नई दिल्ली: कोरियोग्राफर-फिल्मकार रेमो डिसूजा का कहना है कि वह फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए तैयार नहीं हैं। 'फालतू' और 'ABCD' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले रेमो ने कहा कि वह वर्तमान में जो भी कर रहे हैं, उससे खुश हैं और अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं।

रेमो ने कहा, "मैं निश्चित तौर पर अभिनय नहीं करना चाहता और अभी मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, उससे बेहद खुश हूं।"

रेमो ने कहा कि जहां तक स्क्रीन पर आने का सवाल है, तो मैं 'डांस प्लस' कर रहा हूं।

फिल्मकार को टेलीविजन चैनल 'स्टार प्लस' पर प्रसारित होने वाले आगामी डांस रियेलिटी टेलीविजन शो 'डांस प्लस' में सुपर-जज के रूप में देखा जाएगा।

इसके अलावा रेमो अपनी आगामी फिल्म 'अ फ्लाइंग जट' की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ, जैकलिन फर्नाडीज और नाथन जोन्स को लीड भूमिका में देखा जाएगा।

Latest Bollywood News