1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिपोर्ट्स का दावा: नाजुक है सुरेखा सीकरी की तबीयत, अभी भी हैं ICU में भर्ती

रिपोर्ट्स का दावा: नाजुक है सुरेखा सीकरी की तबीयत, अभी भी हैं ICU में भर्ती

सुरेखा सीकरी की तबीयत को लेकर कुछ ऐसी रिपोर्ट्स भी आ रही हैं जिसमें दावा किया गया कि इलाज का रिस्पांस उनकी बॉडी ठीक तरह से नहीं कर रही।

Surekha Sikri- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/BALIKA VADHU FAN Surekha Sikri

कई सारे टीवी सीरियल्स और फिल्मों में अपने अभिनय से लोंगो का दिल जीतने वाली अभिनेत्री सुरेखा सीकरी इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। कहां जा रहा है कि उनकी हालत अभी स्थिर है। इस दौरान कुछ ऐसी रिपोर्ट्स भी आ रही हैं जिसमें दावा किया गया कि अभिनेत्री के लंग्स में पानी भर गया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि इलाज का रिस्पांस उनकी बॉडी ठीक तरह से नहीं कर रही।

रिपोर्ट्स तो ये भी हैं कि अभिनेत्री ने अस्पताल का बिल भरने के लिए अपने फिक्स्ड डिपॉजिट को तुड़वा लिया है। सुरेखा सीकरी अस्पताल में मंगलवार को भर्ती हुई थी। उस वक्त कहां जा रहा था कि उनकी सेहत पहले से बेहतर है लेकिन बुधवार को कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनकी हालत कुछ ठीक नहीं है। 

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जब रात करीब 1 बजे डॉक्टरों से अभिनेत्री की हेल्थ को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक के कारण क्लॉटिंग हो गई है। 

Latest Bollywood News