1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पटना में अग्रिम जमानत की मांग नहीं कर रहीं रिया चक्रवर्ती : वकील

पटना में अग्रिम जमानत की मांग नहीं कर रहीं रिया चक्रवर्ती : वकील

rhea chakraborty- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/RHEA_CHAKRABORTY रिया चक्रवर्ती

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की ओर से पटना में अग्रिम जमानत की कोई गुहार नहीं लगाई जाएगी। रिया के वकील ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मीडिया में शुक्रवार को ऐसे कुछ खबरें चल रही थीं, जिनमें कहा जा रहा था कि दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पटना के एक सिविल कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन कर सकती हैं।

जब आईएएनएस ने रिया के वकील सतीश मनेशिंदे से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने जवाब दिया कि ऐसे कुछ नहीं है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। दिवंगत अभिनेता के परिवार ने बाद में रिया और उनके परिवार के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें अन्य आरोपों के साथ ही रिया व उनके परिवार के सदस्यों पर आरोप लगाया गया कि उनकी वजह से ही सुशांत ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस हाई प्रोफाइल मामले को सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया है और केंद्रीय एजेंसी ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

सुशांत केस: हरे कुर्ते के फंदे से 13-14 जून के CCTV फुटेज तक, मुंबई पुलिस ने CBI को सौंपे ये दस्तावेज

सुशांत सिंह राजपूत केस: ED ने एक्टर की बहन प्रियंका सिंह का बयान किया दर्ज

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त कुशल झवेरी ने एक्टर संग शेयर की पुरानी तस्वीर

Latest Bollywood News

Related Video